Saturday, October 3, 2026
Home Hoshiarpur रिमोट का बटन दबते ही धू-धू कर जले बुराई के प्रतीक

रिमोट का बटन दबते ही धू-धू कर जले बुराई के प्रतीक

ravan jla
होशियारपुर। श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर की तरफ से आयोजित दशहरा महोत्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जहां लाखों की संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर आनंद उठाया वहीं बच्चों व बड़ों ने खूब झूले झूले और तरह-तरह के सामान की खरीददारी की। आज सुबह से ही श्री राम लीला मैदान में चहल-पहल होनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे दिन ढलने लगा वैसे-वैसे लोग रावण दहन का मंचन देखने के लिए मैदान के ासपास जुटने लगे। लाखों की संख्या में लोगों ने रावण दहन देखा। इस मौके पर श्री राम लीला कमेटी के प्रधान शिव सूद ने सभी मेहमानों और मेले में पहुंची जनता का स्वागत करते हुए सभी को विजय दशमी की बधाई दी।

Advertisements

d1

dd4

dd1

dd3

इस मौके पर सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार तीक्ष्ण सूद, विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, सी.पी.एस. बीबी महिंदर कौर जोश, जिलाधीश अनिंदिता मित्रा, एस.एस.पी. धनप्रीत कौर व एस.डी.एम. आनंद सागर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने विशेष तौर से उपस्थित होकर रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन किया। इस अवसर पर भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी बड़े ही कुशल ढंग से किया गया। जिसका उपस्थिति ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर एडवोकेट आर.पी. धीर, सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल, अरुण डोगरा मिक्की, नितिन गुप्ता नन्नू, राकेश सूरी, रणजीत सिंह राणा, श्याम नरुला, विजय अग्रवाल, मनोज दत्ता, पंडित कृष्ण गोपाल, छोटा अश्विनी, पार्षद मोहन लाल पहलवान, पार्षद सुरिंदर शिंदा व सुदर्शन धीर, पार्षद कुलविंदर सिंह हुंदल व प्रदीप बिट्टू, ज्ञान बांसल, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंदवीर सिंह, सर्वजीत कौर, उमेश जैन, चेतन सूद, रमेश जालिम, विजय पठानिया, रिंकल बांसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here