Sunday, October 11, 2026
Home Himachal लोगों की समस्या के मद्देनजर बिजली व पानी का बिल माफ करे...

लोगों की समस्या के मद्देनजर बिजली व पानी का बिल माफ करे राज्य सरकार: देवीलाल

गगरेट(द स्टैलर न्यूज़)। आज प्रेस विभक्ति द्वारा नेहरु युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवीलाल ने मांग की है कि राज्य सरकार प्रदेश में कमर्शियल और घरेलू बिजली का कम से कम 6 महीने का बिल माफ करें। वहीं दिल्ली सरकार की तर्ज पर वृद्धा विधवा और दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी करें। देवीलाल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के कारोबार बंद है, जिससे छोटे दुकानदारों को अपना जीवन यापन करने के भी लाले पड़ गए हैं इसी को मद्देनजर राज्य सरकार और केंद्र सरकार को छोटे दुकानदारों के परिवारोंं को अपना जीवन यापन करनेेे के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है।

Advertisements

छोटे दुकानदार आर्थिक संकट से पहले ही जूझ रहे हैं और इस लोक डाउन के कारण ऐसे समय प्रदेश में कमर्शियल एवं घरेलू बिजली के कम से कम 6 माह के बिलों को सरकार माफ कर दे। उन्होंने प्रदेश में वृद्धा, विधवा, दिव्यांगों की पेंशन दुगनी करने की मांग करते हुए कहा कि और पेंशन की धनराशि जल्द खाते में डाली जाए। जिससे संकट के समय में उन्हें अपना जीवनयापन करने में कोई दिक्कत न हो।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि वे अगले 6 महीनों तक स्कूलों की फीस माफ करें। निजी स्कूल जो फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं उन्हें रोका जाए। उन्होंने कहा कि बंदी की वजह से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट है और इस समय बिजली का बिल व बच्चों की फीस जमा कर पाने में परेशानी होगी। देवीलाल ने कहा कि सामान्य वितरण प्रणाली के तहत घर-घर राशन पहुंचाया जाए। देवीलाल ने आम लोगों से अपील की है कि लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें और घर से बाहर न निकलें और लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here