जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में परिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गांव कंधाला शेखां में ज़मीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ती के साथ मारपीट करने के आरोप में टांडा पुलिस ने उसके ही परिवारिक सदस्यों के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला मारपीट का शिकार हुए बलवीर सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह के बयानों के आधार पर उसके भतीजे दविंदर सिंह पुत्र बचित्तर सिंह , भाई इंदरजीत सिंह तथा भाभी रणजीत कौर पत्नी बचित्तर सिंह के खि़लाफ़ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने ब्यान में बलवीर सिंह ने बताया कि वह महाराष्ट्र में अपने परिवार के साथ रहता है तथा अक्सर अपने पुश्तैनी गांव कंधाला शेखां आता जाता रहता है।

Advertisements

जहां उसके दो भाईओं के साथ उसकी ज़मीन सांझी है। बलवीर सिंह ने बताया कि जब वह चार मई को अपने परिवार के साथ अपने पुश्तैनी गांव में आया हुआ था तथा भतीजा दविंदर सिंह उसके भाईओं बचितर सिंह तथा इंदरजीत सिंह की मौजूदगी में किसी के ट्रैक्टर की सहायता से उनकी सांझी ज़मीन पर हल चलवा रहा था। जब उसने उसके हिस्से वाली ज़मीन पर हल चलाने से रोका तो उक्त अरोपीओं ने उस पर गंडासी के साथ वार कर के तथा मारपीट कर उसे जख़़्मी कर दिया। उसको उसकी बेटी तरनदीप कौर ने सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया जहां से उसे होशियारपुर रैफर कर दिया गया है। बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उसके हिस्से वाली ज़मीन पर कब्ज़ा करना चाहते हैं। जिसकी रंजिश को ले कर उन्होंने उसके चोटें पहुंचाई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर के अगली कार्यवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here