Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur मजदूरों को पैतृक राज्य पहुंचाने के लिए प्रशासन जल्द से जल्द करे...

मजदूरों को पैतृक राज्य पहुंचाने के लिए प्रशासन जल्द से जल्द करे प्रबंध: कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा अन्य राज्यों से संबंधित लोगों को खासकर मजदूर वर्ग को उनके पैतृक राज्य में भेजने के प्रबंध किए जा रहे हैं। सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए वार्ड 20 में रहते करीब 25 लोगों ने प्रशासन से उन्हें उनके गांव भिजवाने की मांग की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी ने बताया कि यह लेबर काफी दिनों से परेशान थी और अपने घर जाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन करफ्यू के कारण इन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था व अधिकारियों द्वार भी इन्हें कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

Advertisements

जिस पर उन्होंने इन्हें कुछ दिन तो समझाकर यहां रोके रखा तथा राशन आदि का भी इंतजार करवाया। मगर काम न होने के कारण इन लोगों के पास अपने गांव जाने के सिवाये कोई रास्ता नहीं बचा है। जिसके चलते उन्होंने जब इन्हें बताया कि सरकार द्वारा लोगों को खासकर लेबर क्लास को उनके पैतृक राज्य में भिजवाया जा रहा है तो उन्होंने सोसायटी से संपर्क किया कि उनकी आवाज़ व मांग को प्रशासन तक पहुंचाया जाए। इस पर उन्होंने मीडिया के माध्यम से इनकी मांग को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का काम किया है। लेबर की तरफ से कुलदीप धामी ने जिला प्रशासन से मांग की कि जिस प्रकार अन्य लोगों को उनके गांव पहुंचाने का प्रबंध किया जा रहा है उसी प्रकार इन्हें भी इनके पैतृक गांव भिजवाया जाए ताकि यह लोग भी परेशानी मुक्त जिंदगी व्यतीत कर सकें। इस मौके पर मनीष पाल, निर्मल सिंह, संजीव कुमार, बलवंत सिंह, राजेश कुमार व सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here