बार्डर सिक्योरिटी एरिया से करीब 2 किलोग्राम की 2 संदिग्ध बोलतें बरामद

जालंधर(द स्टैलर न्यूज़)। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों द्वारा आज 24 मई को बार्डर एरिया से 2 प्लास्टिक की बोतलें बरामद की जिसमें कांट्राबेंड लगभग 2 किलोग्राम बरामद किया। जिसमें हैरोइन होने का संदेश जताया जा रहा है। जानकारी देते हुए हैडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर बीएसएफ जालंधर कैंट के पब्लिक रिलेशन अधिकारी ने बताया कि आज 24 मई को 136 बीएन बीएसएफ फिरोजपुर सैक्टर से जवानों ने कुछ संदिग्ध आवाज सुनी जिसपर उन्होंने जांच उपरांत पाया कि 2 प्लास्टिक की बोतल में जलकुंभी की मदद से बार्डर एरिया में फैंका गया। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारत में नशे फैलाने के लिए ऐसी हरकतें की जा रही हैं। जिसे बीएसएफ द्वारा कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here