चीनी समान के आयात पर तत्काल रोक लगाए भारत सरकार: देवी लाल

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में जिस प्रकार से चीन ने सीमा विवाद को लेकर वार्ता करने गए भारतीय जवानों पर कायरतापूर्ण हमला किया, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। चीन द्वारा की गई इस गद्दारी का प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने प्रैस वार्ता करके कड़ा विरोध किया। देवीलाल ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाते हुए पूछा की आज पूरा देश और भी सब जानता है कि चीन दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर युद्ध के हालात पैदा कर रहा है क्योंकि चीन पूरी दुनिया के सामने कोरोनावायरस के चलते नंगा हो गया है और इस समय वह भारत के साथ युद्ध करने की फिराक में है।

Advertisements

जिसे केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही इसकी ताजी उदाहरण यह है कि सीमाओं पर से अनुरोध किया कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों कोविना हथियारों के सीमा पर तैनात किया और जब चीन के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया तब भारतीय सैनिक निहत्थे थे देवीलाल ने कहा चीन से भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चीन से जल्द ही लिया जाए, ये 1962 का नही 2020 का हिंदुस्तान है।

अब वक्त आ गया है कि चीन को आर्थिक रूप से भी क्षति पहुचाई जाए। जहां भारत मे चीन अपना अच्छा खासा व्यपार करता है और आज भारत को ही आंख दिखा रहा। देवीलाल ने कहा कि सभी आमजन के द्वारा सभी चीनी सामानों का बायकॉट किया जाना चाहिए। जिससे चीन को सबक मिल सके और सरकार को भी चीनी समान आयात पर तत्काल रोक लगाए और स्वेदशी अपनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here