शहीदों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा :तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। गलवान घाटी में बीते दिन चीन की ओर से कायरतापूर्ण तरीके से भारतीय सैनिकों पर हमला करने पर जिला भाजपा ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। जिला भाजपा ने इस हमले में शहीद हुए 20 सैनिकों को जिला भाजपा कार्यलय में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, पूर्व मेयर शिव सूद, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, विनोद परमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

जिला भाजपा कार्यलय में शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

इस मौके श्रद्धा सुमन अर्पण करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा श्री सूद ने कहा कि चीन की ओर से इस कायरतापूर्ण हमले से पूरा देश आक्रोशित है। देश की रक्षा में

लगे सैनिकों ने इनसे लड़ते हुए शहादत पाई है। ऐसे जांबाज वीरों को और उनके परिवारों का सारा देश ऋणी है। अब सारे देश को एकजुट होकर चीन की बनी हुई वस्तुओं का बहिष्कार करके चीन की आर्थिक कमर तोडऩी है। इस मौके पर सतीश बावा, सुधीर शर्मा, अखिल सूद, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, संजीव शर्मा, जिन्दू सैनी, राजा सैनी,कर्ण मेहता, सनम शर्मा, जतिंदर पनेसर आदि उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here