Wednesday, October 21, 2026
Home Education नशों के प्रति बच्चे होंगे जागरूक तो ही बनेगा तंदरुस्त समाज: प्रिं....

नशों के प्रति बच्चे होंगे जागरूक तो ही बनेगा तंदरुस्त समाज: प्रिं. ललिता

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर एक जागरूकता वेब-सैमीनार का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा की अगुवाई में आयोजित इस वेबीनार में स्कूल के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। ऑनलाइन वेबीनार दौरान प्रिंसिपल ललिता ने बच्चों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभाव संबंधी अवगत करवाया तथा अपने जीवन में नशों का सेवन करने से बचने तथा आस-पास के लोगों को भी नशों के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रिं. ललिता ने कहा कि नशा एक ऐसी बीमारी है जो युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे बीमारियों का शिकार बना रही है जिसका इलाज भी मुश्किल है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आज शराब, सिगरेट, तम्बाकू एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग नशे का शिकार हो रहा है। इस मौके पर प्रिं. ललिता ने बच्चों को शपथ दिलाई की हम समाज मे लोगों को नशे के प्रति जागरूक करेंगे और इसकी शुरुआत हम अपने घर, आस -पड़ोस व मोहल्ले से ही करेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर बच्चों को बुरे अच्छे का प्रभाव बताया जाए तो बच्चे इस चीज को जल्द आबसर्व करते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा, इसलिए हमें आज बच्चों को नशे के विरोध में जागरूक करना चाहिए ताकि हमारा समाज एक विकसित एवं तंदरुस्त समाज बन सके।

इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग मुकाबले भी करवाये गए। प्रिंसिपल ललिता ने कहा की स्कूल खुलने पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here