प्रदेश भाजपा द्वारा मिली जिम्मेदारी पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाऊंगा: डा. रमन घई

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा के वरिष्ट नेता गौरव वालिया की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके निवास पर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि पार्टी ने जो प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है वह उसे पूरी मेहनत, ईमानदारी व लग्न से काम कर निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में जिम्मेदारी मिलना बड़े सम्मान की बात होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में जिम्मेदारियां सीमित होती हैं तथा इन जिम्मेदारियों पर रहते हुए पार्टी के काम को आगे बढ़ाना भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात होती है।

Advertisements

-कहा, केन्द्र सरकारी द्वारा शुरू की गई योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएंगे

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है वह उसके लिए दिन-रात मेहनत कर पार्टी के काम को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन मंत्री पंजाब दिनेश कुमार व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राये खन्ना का धन्यवाद करते हुए कहा कि होशियारपुर के लिए सम्मान की बात है कि होशियारपुर जिले से और भी सीनियर नेताओं को पार्टी की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी मिली है। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव वालिया के अलावा मनोज शर्मा, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, डा. राज कुमार सैनी, डा. पंकज शर्मा, मोहित संधू, परमजीत राणा, हरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, गगनदीप आदि कार्यकर्ताओं ने डा. रमन घई को प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्त करने के लिए पार्टी हाईकमान को धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here