Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur श्रावण माह में पानी की सप्लाई को यकीनी बनाने हेतु पुख्ता कदम...

श्रावण माह में पानी की सप्लाई को यकीनी बनाने हेतु पुख्ता कदम उठाए नगर निगम: बिट्टू भाटिया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 42 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया बिट्टू ने कहा कि श्री सत्य सनातन धर्म में श्रावण माह का बहुत महत्व है तथा आज 16 जुलाई को संक्रांति के साथ ही यह पवित्र पावन माह शुरु हो गया है। इस माह अरबों लोग अपने आराध्य देव भगवान शिव की उपासना करते हैं। लेकिन आज पानी की कमी के कारण लोगों को भगवान शिव की उपासना करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। 220 केवी सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली सप्लाई बंद थी व इसके कारण पानी सप्लाई प्रभावित होना स्वभाविक सी बात है। लेकिन दुख की बात है कि पावर कॉम की तरफ से जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की सप्लाई को दुरुस्त कर दिया गया, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम द्वारा पानी की सप्लाई को यकीनी बनाया जाना जरुरी नहीं समझा गया।

Advertisements

जिस कारण आज कई लोग अपने आराध्य देव भगवान शिव के दर्शन नहीं कर पाए। नगर निगम को चाहिए कि वह बिजली न होने की सूरत में भी शहर वासियों को पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए। श्री भाटिया ने कहा कि उन्हें अपने वार्ड से ही नहीं बल्कि शहर के अन्य वार्डों के निवासियों के भी फोन आए तथा सभी ने पानी सप्लाई की समस्या संबंधी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पावर कॉम शहर व गांवों के लोगों की समस्या को देखते हुए लोड अन्य फीडरों पर शिफ्ट करके बिजली सप्लाई को दुरुस्त व निर्विघ्न बनाने में जुटे हैं तथा नगर निगम को भी एक स्पैशल टीम का गठन करना चाहिए, जोकि ऐसी विकट स्थिति में शहर निवासियों को पेश आने वाली पानी की सप्लाई की कमी को दूर कर सके। श्री भाटिया ने अधिकारियों से अपील की कि वह इस संबंधी उचित कदम उठाएं ताकि श्रावण माह में लोगों को पानी की कमी से न जूझना पड़े और वे अपने प्रभु के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here