Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur कुल हिंद किसान सभा व खेत-मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार का फूंका...

कुल हिंद किसान सभा व खेत-मजदूर यूनियन ने केंद्र सरकार का फूंका पुतला

हाजीपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीडीपीओ कार्यालय हाजीपुर के समक्ष कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद खेत-मजदूर यूनियन की तालमेल कमेटी के संयुक्त अह्वान पर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मोदी का पुतला जलाया गया। इस मौके पर पुतला फूंक प्रदर्शन में प्रदेश ज्वाइंट सचिव आशा राम विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जो किसानों के लिए ओडीनेंस पास किया गया है वह बिल्कुल भी किसानों के हित में नहीं है जिसका उनका संगठन कड़ा विरोध करता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि केंद्र का यह फैसला किसानों के नहीं ब्लकि बड़े कॉरपोरेट घरानों घरानों व विदेशी तथा बहुराष्ट्रीय कंपनीयों के हित में है। जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि इसे वापिस लिया जाए। इस मौके पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा व कुल हिंद खेत-मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here