
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिलाधीश अपनीत रियात ने कहा कि जिले में अब तक 25519 सैंपल नैगेटिव आ चुके हैं और 365 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लोग तेजी से रिकवर हो रहे हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि सावधानियां अपनाकर लोग इस वायरस से बच सकते हैं। उन्होंने जिला वासियों से कहा कि कोरोना से घबराने की जरुरत नहीं बल्कि एहतियात अपनाने की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन कोविड-19 संबंधी किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरे तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए मिशन फतेह के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जा रही है, ताकि जिला वासी सावधानियां अपना कर कोरोना वायरस से बच सकें।

जिलाधीश ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संपर्क से फैलता है, इस लिए सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए मास्क, सैनेटाइजर व समय-समय पर 20 सैकेंड तक हाथ धोना यकीनी बनाया जाए। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि अब तक 27326 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज 497 सैंपल लिए गए जबकि 167 सैंपलों की रिपोर्ट आई है इनमें से 5 सैंपल पाजीटिव पाए गए हैं, इसके अलावा एक मरीज पी.जी.आई. चंडीगढ़ से पाजीटिव रिपोर्ट हुआ है जिसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि आज गांव बुड्डी पिंड टांडा, बजवाड़ा कलां, साहरी, आमलपुर व कालेवाल भगत से एक-एक पॉजीटिव केस रिपोर्ट हुआ हैं जबकि पी.जी.आई. से मुकेरियां सब डिविजन के गांव लतीफपुर का एक व्यक्ति जो कि गुर्दों व जिगर की बीमारी से पहले से ही पीडि़त था कि कोरोना पाजीटिव होने के कारण मौत हो गई है।
उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कोरोना के कारण 14 मौतें हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 12620 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है व अभी तक 55 केस इनवैलिड पाए गए है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में अब तक कुल पाजीविट केसों की गिनती 526 हो गई है जिनमें से एक्टिव केस 147 हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व 10 वर्ष तक के बच्चों को घरों में रहने की अपील करते हुए इस बीमारी के सामाजिक फैलाव को रोकने में अपना सहयोग देने के लिए कहा।












