Wednesday, November 4, 2026
Home Hoshiarpur 16 अप्रैल को लगाया जाएगा रोजगार मेला

16 अप्रैल को लगाया जाएगा रोजगार मेला

job-fair-hoshiarpur-12

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मल्टी स्किल डेवेल्पमैंट सैंटर होशियारपुर के जिला प्रोजैक्ट हैड कर्नल एस.के. रत्न ने बताया कि मल्टी स्किल डेवेल्पमैंट सैंटर होशियारपुर की तरफ से 16 अप्रैल को सैंटर (आई.टी.आई. होशियारपुर, जालंधर रोड) में रोजगार मेला करवाया जा रहा है। जिसमें करीब 20 से अधिक राष्ट्र स्तरीय कंपनियां मेले में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर कंपनियों का नौकरी देने के चुनाव के लिए आने के लिए मान वाली बात है। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों द्वारा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में डिप्लोमा, आई.टी.आई. तथा ग्रेजुऐट स्तर के विद्यार्थियों का चुनाव किया जाएगा। जबकि एम.एस.डी.सी. के विद्यार्थियों के लिए यह एक बढिय़ा मौका साबित होगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय की सरकार द्वारा नौजवानों को बड़े स्तर पर लाभ किए जा रहे हैं।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here