
मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्ण सतगुरु का गुरसिख अंदर व बाहर से पाक साफ होता है। उसमें किसी प्रकार की कोई खोट नहीं होती। प्यार, निम्रता व सहनशीलता सहित अन्य दैवी गुणों से गुरसिख भरपूर होता है। वैर, विरोध नफरत निंदा व अन्य अवगुण उसके जीवन में नहीं होते। उक्त विचार संत निरंकारी सत्संग भवन फेज-6 मोहाली में श्री एस.एल. खुराना अतिरिक्त मैंबर इंचार्ज अकाउंट विभाग संत निरंकारी मंडल दिल्ली ने एक विशाल सत्संग को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा की जो इंसान सतगुरु के चरणों में जाकर इस परमात्मा को जान लेता है तो उसको किसी किस्म की कमी नहीं आती। वह सभी प्रकार से सम्पूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पूर्ण सतगुरु का मिलना भी कोई आम बात नहीं होती, बहुत ही मुश्किल होता है, जिस पर सतगुरु की कृपा होती है वही इस परमात्मा की जानकारी कर सकता है। जब इंसान सतगुरु की


शरण में आता है तो वह यह नहीं देखता कि वह कौन सी जाति का है, पैसे वाला है या गरीब है, वह तो उसको इस परमात्मा की जानकारी करवाकर इस अमोलक हीरे का मालिक बना देता है। गुरसिख गुरु के वचन को इन बिन मानता चला जाता है ।
उन्होंने कहा कि गुरसिख की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं होता है। जो गुरु आखै वोकुछ करना सेवे कामना भगति है । जो गुरु कहते है वहीं गुरसिख करता जाता है। सतगुरु का संदेश मानते हुए प्यार निर्मता व सहनशीलता को अपनाते हुए जीवन सुखमई हो जाते है। आज संसार के हर घर में लड़ाई, झगड़े, वैर, विरोध की भावनाएं बढ़ गई है, जिसको अगर समाप्त करना वह केवल और केवल प्यार से ही हो सकते है। सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज मानवता का संदेश दे रहे है। इसी संदेश को अपनाकर इंसान सुखमई हो सकता है। मोहाली की सारी साध संगत की तरफ सेडॉ.बी एस चीमा जी जोनल इंचार्ज ने महान विद्धवान प्रचारक श्री एस.एल. खुराना जी का स्वागत व धन्यवाद किया।












