
होसियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नगर निगम के कार्यालय में आज 24 अगस्त को नगर निगम के कर्मचारी/अधिकारी एकत्रित हुए। इन सभी की सहमति के साथ समूह यूनियन संगठनों की सहमति के साथ पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन नवजीवन भाटिया, प्रधान सोनू कौंडल, वाईस प्रधान गोल्डी, महासचिव रमनकांत जग्गी, डिप्टी महासचिव कुलविंदर सिंह, प्रचार सचिव दीपक शर्मा, कार्यालय सचिव विनय उप्पल, कैशियर राहुल शर्मा, सलाहकार अमित मरवाहा, सन्नी ड्राइवर, ज्योति सैनी, रकेश कुमार ड्राईवर, सन्नी लाहौरिया आदि।

यह चुनाव महासचिव पंजाब कुलवंत सैनी और राजा हंस प्रधान की मौजूदगी में हुआ। जो चुनाव आउटसोर्सिंग के ट्यूबवैल आप्रेटरों की हुई थी उसमें प्रधान का नाम दीपक कुमार लिखा गया है जबकि उसका नाम दलीप कुमार है। नए बने सभी पदाधिकारी मुलाजिमों के हित्तों के लिए कार्य करेंगे।












