Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur अनलॉक-4 में पंजाब सरकार से व्यापारी वर्ग को थी काफी उम्मीदें, फिर...

अनलॉक-4 में पंजाब सरकार से व्यापारी वर्ग को थी काफी उम्मीदें, फिर किया नाराश: दर्पण गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से व्यापारी वर्ग व अन्य दुकानदारों को बहुत सी उम्मीद थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फेरते हुए दुकानें खोलने का समय घटाकर उनके कारोबार को काफी पीछे धकेल दिया है।

Advertisements

उक्त बात जिला भाजपा व्यापार सैल के जिला अध्यक्ष दर्पण गुप्ता ने करते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा दुकानें खोलने का समय कम किया था तो सरकार को उनके व्यापार में हो रहे नुकसान को देखते हुए चाहिए था कि उनकी दुकानों के बिजली के बिल, पॉपटी टैक्स, हाऊस टैक्स, पानी के बिल आदि माफ या छूट देती ताकि उनका कुछ बोझ तो कम होता।

दर्पण गुप्ता ने कहा कि उन्हें ऐसा लग है कि जैसे कोरोना महामारी फैलाने में सबसे बड़ा हाथ दुकानदारों का ही है। उन्होंने कहा कि अब एक माह में कम से कम 20-22 दिन ही दुकानें खुलती है जिससे व्यापारी वर्ग को काफी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। दर्पण गुप्ता ने कहा कि जब ग्राहक के बाहर निकलने का समय होता है तो लॉक डाउन व करफ्यू शुरु होने के चलते दुकानें बंद करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दुकानदारों के लिए जल्द से जल्द कोई राहत भरा फैसला करे ताकि उनके कारोबार में कोई नुकसान न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here