Saturday, October 31, 2026
Home International बयान को लेकर विवादों में घिरे ट्रम्प

बयान को लेकर विवादों में घिरे ट्रम्प

अमेरिका। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा चुनाव में 2 बार वोटिंग करने के दिए एक सुझाव को लेकर वह काफी चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि नार्थ कैरोलिना के लोग दो बार वोटिंग करें एक बार बैलेट से और दूसरी बार पोलिंग स्टेशन जाकर, इससे सिस्टम सिक्योरिटी की जांच हो जाएगी।

Advertisements

ट्रम्प ने कहा कि अगर सिस्टम मजबूत होगा तो लोग दोबारा वोटिंग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, ट्रम्प द्वारा दिया गया यह बयान पूरी तरह से गैरकानूनी है। पर ट्रम्प ने कहा कि इससे वोटिंग सिस्टम की सही जांच हो जाएगी। वहीं, इस उपरांत अटार्नी जनरल विलियम बार ने ट्रम्प के इस बयान पर कुछ भी कहने से इंकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here