Saturday, October 31, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार ने कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मचारी परमजीत के परिवार को दिए...

पंजाब सरकार ने कोरोना योद्धा स्वास्थ्य कर्मचारी परमजीत के परिवार को दिए 50 लाख रुपए

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बुधवार को विशेष स्वास्थ्य बीमा कवर योजना के अंतर्गत कोरोना वॉरियर मल्टीपरपज़ हैल्थ वर्कर (महिला) स्वर्गवासी परमजीत कौर के परिवार को सम्मान पत्र के साथ 50 लाख रुपए की सहायता राशी प्रदान की, जिनकी ड्यूटी के दौरान कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई थी। स. सिद्धू ने बताया कि गाँव लोहगढ़ (बरनाला) की मल्टीपरपज़ हैल्थ वर्कर परमजीत कौर स्वास्थ्य विभाग की एक प्रेरणादायक और मेहनती कर्मचारी थीं। अगली कतार के योद्धा के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए उनका कोविड टेस्ट पॉजि़टिव पाया गया।

Advertisements

वह 52 सालों की थीं और जि़ला लुधियाना के सब सैंटर कालसां, सीएचसी सुधार में तैनात थीं और 29 जुलाई, 2020 को कोवीड-19 के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उनको अपनी सेवाओं के लिए हमेशां एक सच्चे कोरोना योद्धा के तौर पर याद किया जाएगा और राज्य उनके बलिदान का हमेशां कजऱ्दार रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनको सभी लाभ जैसे कि परिवार के एक सदस्य को तरस के आधार पर सरकारी नौकरी और एक्सग्रेशिया भी प्रदान किए जाएंगे। स. सिद्धू ने राज्य के लोगों से अपील भी की कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोनावायरस के लक्षण हों और अगर कोई किसी भी कोरोना पॉजि़टिव मरीज़ के संपर्क में आया है तो उनके लिए बिना किसी देरी के स्वै-जांच करवाना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि टेस्ट करवाने में देरी के कारण राज्य में मौतों की संख्या बढ़ रही है, ख़ासकर सह रोग वाले मरीज़ों की मौतें और ज्य़ादा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सत्कार करना चाहिए, क्योंकि वह लोगों में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए उच्च जोखि़म पर चौबीसों घंटे ड्यूटी निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here