
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से जिला और क्षेत्रिय स्तर पर स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम की शुरुआत 12 सितंबर को की जा रही है और जिले में इस स्कीम की शुरुआत से संबंधित किये जाने वाले प्रबंधों के संबंध में आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह ने आधिकारियों से मीटिंग की। इस अवसर पर एस.डी.एम. राहुल सिंधु, सहायक कमिश्नर हरदीप सिंह, डी.एफ.एस.सी. नरिन्दर सिंह के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से 12 सितंबर को आनलाइन स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम को लांच किया जा रहा है, जिससे कोविड-19 महामारी दौरान ज़रूरतमंदों को राशन मुहैया करवाया जा सके। उन्होने कहा कि जिला और हलका स्तर पर भी यह स्कीम 12 सितम्बर को ही शुरू हो रही है, इस लिए प्रबंधों पक्ष से किसी किस्म की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होने कहा कि स्कीम की शुरुआत के दौरान कोरोना के मद्देनजऱ सावधानियां अपनाते हुए लाभार्थी को स्मार्ट राशन कार्ड बाँटे जाएंगे।
जसबीर सिंह ने कहा कि स्मार्ट राशन कार्डों को जहाँ लाभार्थी परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्डों के साथ लिंक किया गया है, वहीं डीपू होल्डरों की मशीनों को भी अपग्रेड की गई हैं। उन्होने कहा कि स्मार्ट कार्डों के द्वारा खपतकार पूरे पंजाब में अपनी मजऱ्ी के किसी भी डीपू से राशन ले सकेगा, जिस से लाभपातरियों के समय की बचत होगी और उनको किसी किस्म की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।












