Monday, October 26, 2026
Home National भारत और जापान ने सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक...

भारत और जापान ने सेनाओं के बीच आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत और जापान ने भारत के सशस्त्र बलों तथा जापान के आत्मरक्षा बलों के मध्य आपूर्ति और सेवाओं के पारस्परिक प्रावधान के संबंध में दोनों देशों के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध पर कल रक्षा सचिव डा. अजय कुमार और जापान के राजदूत सुजुकी सातोशी ने हस्ताक्षर किए।

Advertisements

इस समझौते से भारत और जापान के सशस्त्र बलों के मध्य द्विपक्षीय प्रशिक्षण गतिविधियों संयुक्त राष्ट्र शान्ति स्थापना संचालनों, मानवतावादी अंतर्राष्ट्रीय राहत और पारस्परिक रूप से सहमत अन्य गतिविधियों में संलग्न रहते हुए आपूर्ति और सेवाओं के परस्पर प्रावधान में भारत और जापान दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच घनिष्ठ सहयोग के लिए सक्षम ढांचा स्थापित होगा। यह अनुबंध भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच अंतरसंक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ दोनों देशों के मध्य विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी के तहत द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों में और बढ़ोतरी करेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here