Sunday, October 18, 2026
Home Latest पुण्य कार्य: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सोमवार को करेगी रक्तदान शिविरों का...

पुण्य कार्य: संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सोमवार को करेगी रक्तदान शिविरों का आयोजन

mata-ji-nirankari-mandal-all-india-mata-sawinder-ji

-चंडीगढ़ सहित पूरे देश में फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा मानवता की सेवा का सबसे बड़ा पुण्य कार्य-
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सोमवार 24 अप्रैल को सन्त निरंकारी सतसंग भवन सैक्टर-30-ए, चंडीगढ़ सहित पूरे देश में के विभिन्न नगरों में 76 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे तथा निरंकारी जगत बाबा गुरबचन सिंह जी के 1980 में इस दिन दिए गए महान बलिदान को स्मरण करते हुए मानव एकता दिवस मनाएगा। बाबा जी के साथ ही उन सैंकड़ों श्रद्वालु भक्तों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिन्होंने सत्य, प्रेम, शान्ति तथा मानव एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। रक्तदान शिविरों की इस काृंख्ला का उद्घाटन दिल्ली में निरंकारी सद्गुरु माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

Advertisements

दिल्ली के अलावा 11-11 रक्तदान शिविर उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में, 6 शिविर राजस्थान में, 5-5 शिविर पंजाब, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश में, 4-4 शिविर हिमाचल प्रदेश, गुजरात और बिहार में, 3-3 शिविर उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल तथा झारखंड में तथा 2 शिविर जम्मू-कश्मीर में

और 1-1 शिविर चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, आसाम, उड़ीसा, कर्नाटका, केरल, तमिलनाडू तथा आंध्र प्रदेश में आयोजित किया जायेगा। गत् वर्ष इसी दिन केवल चण्ड़ीगढ में 546 और दिल्ली में ही 1727 निंरकारी भक्तों ने रक्तदान किया था।

यह रक्तदान शिविर 24 अप्रैल से आरम्भ होकर वर्ष भर आयोजित किए जाते हैं। मई से लेकर इन शिविरों की तिथियाँ ज़ोनल इंचार्ज तथा शाखांए मिलकर तय करते हैं। गत् वर्ष सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न भागों में कुल 479 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जहाँ 80,560 भक्तों ने रक्तदान किया।
मिशन के द्वारा दिल्ली, कोलकाता, चेन्नेई तथा आगरा में 4 अस्पताल तथा देश भर में 150 डिस्पैंसरियां, 9 प्रयोगशालाएं, 7 दाँतों के तथा 6 आँखों के इलाज के लिए केन्द्र धर्मार्थ रूप में चलाए जा रहे हैं। उक्त जानकारी मिशन के प्रेस एवं पब्लिसिटी विभाग ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here