Monday, November 2, 2026
Home Punjab पंजाब सरकार सभी के सिर पर छत का सपना कर रही है...

पंजाब सरकार सभी के सिर पर छत का सपना कर रही है साकार: सरकारिया

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में सभी के सिर पर छत मुहैया करवाने का सपना साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग, पंजाब ने जि़ला पटियाला में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण मुकम्मल कर लिया है। यह मकान पंजाब शहरी आवास योजना के अंतर्गत बेघर एस.सी./बी.सी परिवारों को दिए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बताया कि पटियाला के गाँव हाजीमाजरा में 176 ई.डब्ल्यू.एस. मकानों का निर्माण किया गया है और जल्द ही यह मकान लाभपात्रियों को सौंप दिए जाएंगे।

Advertisements

यह प्रोजैक्ट संगरूर-पटियाला हाईवे और समाना सडक़ के मुख्य जंकशन पर स्थित हैं। मंत्री ने बताया कि पटियाला विकास अथॉरिटी (पी.डी.ए.) को 1.69 एकड़ क्षेत्रफल में 176(जी+3) ई.डब्ल्यू.एस. मकान बनाने का काम सौंपा गया था और एक मकान का कारपेट एरिया 25.25 वर्ग मीटर है। उन्होंने कहा कि एक मकान के निर्माण पर 4.10 लाख रुपए लागत आई है और इस प्रोजैक्ट की कुल लागत तकरीबन 7 करोड़ रुपए है।

उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों, ख़ासकर समाज के पिछड़े वर्गों की बुनियादी ज़रूरतों की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत जि़ला प्रशासन द्वारा नीति के दिशा-निर्देशों के अनुसार 124 लाभपात्रियों की पहचान की गई है। पीडीए जल्द ही 124 पहचान किए गए लाभपात्रियों को मकान अलॉट करेगी। बाकी बचते 52 मकानों को खुली नीलामी में सेल करने सम्बन्धी एजंडे को भारत सरकार से मंज़ूरी लेने के लिए राज्य स्तरीय मंज़ूरी और निगरानी कमेटी (एस.एल.एस.एम.सी.) द्वारा केंद्रीय निगरानी और मंज़ूरी कमेटी (सी.एम.एस.सी.) को सिफारिश की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here