Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir एलआईसी कार्यालय में जनरेटर को लगी आग, फायरब्रिगेड ने पाया काबू

एलआईसी कार्यालय में जनरेटर को लगी आग, फायरब्रिगेड ने पाया काबू

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। आज माल मंडी राजौरी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर जनरेटर में भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Advertisements

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने से बच गया। पता चला है कि जनरेटर 3 मंजिला इमारत के निचले भाग में था। जिसके साथ ही एलआईसी कार्यालय, पीएनबी एटीएम, बैंक और एलआईसी कैश काउंटर भी है और इसी जगह पर पार्किंग भी है जहां दर्जनों ही वाहन खड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here