Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh सुखजिन्दर रंधावा ने कृषि ऑर्डीनैंस के मामले में हरसिमरत बादल से मांगे...

सुखजिन्दर रंधावा ने कृषि ऑर्डीनैंस के मामले में हरसिमरत बादल से मांगे पाँच सवालों के जवाब

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने किसान विरोधी कृषि ऑर्डीनैंस के मामले में हिस्सेदार रही हरसिमरत कौर बादल से पाँच सवालों के जवाब माँगे हैं। आज यहाँ जारी प्रैस बयान में रंधावा ने कहा कि हरसिमरत बादल पहले तो यह बताए कि जब केंद्रीय कैबिनेट में कृषि ऑर्डीनैंस पास हुए तो उसने किसानों के हक में क्या स्टैंड लिया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि दूसरी बात यह स्पष्ट करे कि जब कैबिनेट की तरफ से ऑर्डीनैंसों को कानून बनाने के लिए संसद में पेश करने की मंज़ूरी दी तो उसने क्या स्टैंड लिया। कांग्रेसी नेता ने हरसिमरत को तीसरा सवाल पूछा कि संसद में बिल पेश करते समय वह अनुपस्थित क्योंं रही। उन्होंने कहा कि हरसिमरत यह भी स्पष्ट करे कि इस्तीफ़ा उसने आपनी मजऱ्ी से दिया या किसी दबाव में क्योंकि इस्तीफ़ा देते समय भी वह संसद में अनुपस्थित रही।

स. रंधावा ने पाँचवाँ सवाल पूछते हुए कहा, ‘‘हरसिमरत बताए कि क्या यह कानून किसान विरोधी है या नहीं।’’ स रंधावा ने कहा कि यदि किसी भी सवाल के जवाब में हरसिमरत कौर बादल के पास किसानों के हक में स्टैंड लेने संबंधी कोई सबूत या दस्तावेज़ है तो वह पीटीसी सहित किसी भी चैनल पर कांग्रेसी वर्कर के साथ बहस में बैठने की खुली चुनौती स्वीकार करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here