Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur 14 माह बीत जाने के बाद नहीं बनी सडक़, मोहल्ला निवासियों व...

14 माह बीत जाने के बाद नहीं बनी सडक़, मोहल्ला निवासियों व दुकानदारों में रोष

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के धोबीघाट से लेकर सब्जी मंडी तक के 6 फूट के टूकड़ें पर सीवरेज पडऩे के 14 माह बीत जाने के बाद भी सडक़ के बनने का मोहल्ला निवासी व दुकानदार इंतजार कर रहे है, इसको लेकर दुकानदारों व मोहल्ला निवासियों में रोष पाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा छोटा, अनमोल जैन, असीम कपूर, दीपक पूरी, सुखबीर सिंह, साहिल वधवा, गुरमीत सिंह, विकास शर्मा, गोलू ऐरी, राकेश शारदा, नरिंदर कुमार, सोनू जैन, विकास शर्मा, भरत अग्निोहत्री व अन्यों ने कहा कि पिछले वर्ष जून माह में सीवरेज डालने के लिए सडक़ तोड़ी गई थी,

Advertisements

लेकिन अब तो पूरे 14 माह का समय बीत चुका है लेकिन हालात वहीं के वहीं खड़े है। इस दौरान खुद दुकानदारों ने मिट्टी डलवा कर रास्ते की हालात कुछ ठीक की। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस सडक़ की तरफ ध्यान दिया जाए नहीं तो आने वाले समय में वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here