
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। महाराणा प्रताप जयंति समारोह राजपूत सभा होशियारपुर के तत्वाधान में 14 मई 2017 दिन रविवार को बड़ी श्रद्धा व हर्षोल्लास सहित महाराणा प्रताप भवन होशियारपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्यातिथि कंवर पाल सिंह राणा, स्पीकर विधानसभा पंजाब होंगे और ठाकुर रघुनाथ राणा इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस समारोह में राजपूता भाईचारा बड़े हर्षोल्लास सहित राजपूत रत्न व स्वतंत्रता सैनानी महाराणा


प्रताप को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गौरवमयी राजपूत इतिहास को आज की परिस्थियों के अनुरूप समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यन्वित करने के प्रयासों पर विचार करेगा। उपरोक्त विचार ठाकुर सरजीवन सिंह, प्रधान राजपूत सभा होशियारपुर सहित युवा विंग के नेता राजेश पठानिया, रणजीत राणा, मौंटी ठाकुर, प्रदीप डढवाल, रजत ठाकुर, गगन ठाकुर, अनिल ठाकुर आदि युवा राजपूत ने एक संयुक्त रुप में व्यक्त किए। उन्होंने बिरादरी के साथ-साथ शहर निवासियों को बड़ी संख्या में समारोह में पहुंचने की अपील की।











