Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur अनियंत्रित होकर बृक्ष से टकराई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, ड्राइवर व हैल्पर...

अनियंत्रित होकर बृक्ष से टकराई ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली, ड्राइवर व हैल्पर घायल

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर कस्बा हरियाना के समीप ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली के अनियंत्रित हो जाने से ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया। हादसे में ड्राइवर और हैल्पर घायल हो गए, मगर उनकी हालत पूरी तरह से खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी अनुसार ड्राइवर व हैल्पर भट्ठे से ईंटें लेकर ट्रैक्टर-ट्राली पर सप्लाई करने जा रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराया। जिससे ड्राइवर और हैल्पर घायल हो गए। जिन्हें तुरंत प्राथमिकी उपचार दिया गया व अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दोनों की हालत ठीक थी। सूचना मिलने पर भट्ठे से भी मालिक एवं अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here