
मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामना आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता संजय शिंदे की कार में हैंड सैनिटाइजर की वजह से भयानक आग लग गई और संजय शिंदे जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि कार में शॉट सर्किट हुआ था, जिस कारण सैनिटाइजर को आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसपर काबू पाना बेहद मुश्किल था।

आग को देखकर स्थानीय लोग आग को बुझाने का प्रयत्न करने लगे और संजय शिंदे को बाहर निकालने लगे परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो संजय शिंदे कार के दरवाजे को खोलने और विंडो को तोडऩे की कोशिश करने लगे, परंतु कार का सैंट्रल लॉक लगने की वजह से वह बाहर ना आ सके और अंदर ही जल गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना बसवंत टोल प्लाजा के पास हुई है।












