Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh शिक्षा विभाग ने पंजाबी व हिंदी विषयों के मानक को ऊँचा उठाने...

शिक्षा विभाग ने पंजाबी व हिंदी विषयों के मानक को ऊँचा उठाने के लिए जि़ला मैंटर किए तैनात

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने पंजाबी और हिंदी विषयों के मानक को ऊँचा उठाने के लिए राज्य के सभी जि़लों में जि़ला मैंटर (डी.एम.) तैनात कर दिए हैं।

Advertisements

इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाबी और हिंदी विषयों की गतिविधियां अच्छी तरह से चलाने के लिए ‘पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंंजाब’ प्रोजैक्ट के अधीन यह जि़ला मैंटर (पंजाबी और हिंदी) नियुक्त किए गए हैं। यह जि़ला मैंटर आगे ब्लॉक स्तर पर मेहनती अध्यापकों को अपने साथ ब्लॉक मैंटर लगाएंगे। यह अपने-अपने स्कूलों में रह कर डी.एम. और बी.एम. के तौर पर अपनी ड्यूटी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here