Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur भरवाईं रोड़: इम्पीरियल रेजिऩ फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने भारी...

भरवाईं रोड़: इम्पीरियल रेजिऩ फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने भारी नुकसान होने से बचाया

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज 22 अक्तूबर को भरवाई रोड़ पर स्थित इम्पीरियल रेजिऩ कार्पोरेशन कंपनी की बरोजा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दी थी। फैक्ट्री मालिक रितेश सूद पुत्र वेद प्रकाश सूद ने बताया कि अचानक आग लग गई और शुक्र रहा कि फैक्ट्री में भारी नुकसान होने से बच गया।

Advertisements

इस मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी जसवंत सिंह फायर स्टेशन अधिकारी तथा एसएफओ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बरोजा फैक्ट्री में आग लग गई है जिसके बाद तुरंत उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। इस अवसर पर उद्योगपति अश्विनि गैंद भी मौजूद थे जिन्होंने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर प्रवीण कुमार लीडींग फायर मैन, पवन कुमार सैनी, इश्वर सैनी, रवि कुमार, राहुल, विपन, ड्राइवर गुरदित्त सिंह, अरूणेष सैनी, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने कड़ी मशक्कतके बाद करीब 4 गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here