मुख्यमंत्री ने सूचना आयुक्त असित जोली की माता के देहांत पर प्रकट की संवेदना

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त असित जोली की माता राज जोली (85) के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती जोली जिनका आज बाद दोपहर प्राईवेट अस्पताल में एक लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया, अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गई हैं।

Advertisements

इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की। इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी राज जोली के देहांत पर दुख प्रकट किया। श्रीमती जोली स्व. ग्रुप कैप्टन ए.सी. जोली की पत्नी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here