वर्मा को सांपला का पी.ए. बनने पर दी बधाई

vivek-saini-goldy-hounered-bb-verma-pa-sampla

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत भूषण वर्मा को केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का पी.ए. नियुक्त करने पर भाजयुमो जिला महासचिव विवेक सैनी गोल्डी ने उनका मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता भारत भूषण वर्मा की काबलियत को पहचानते हुए श्री सांपला ने उन्हें अपना पी.ए. नियुक्त किया है। सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता की सही पहचान करती है। श्री वर्मा को

Advertisements

पी.ए. नियुक्त करने से पार्टी के लिए मेहनत व लग्न से कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं में इसका सार्थक संदेश गया है। जिससे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल बढ़ेगा। इस अवसर पर विवेक सैनी गोल्डी के साथ जिला सोशल मीडिया इंचार्ज विकास सूद, दीपक, तिलक, मनोज कुमार, हरप्रीत सिंह, गुरमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here