Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur किसी जरुरतमंद को छत मुहैया करवाना मानवता की सेवा में सराहनीय कदम:...

किसी जरुरतमंद को छत मुहैया करवाना मानवता की सेवा में सराहनीय कदम: सचदेवा


होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। किसी जरुरतमंद को रहने के लिए छत मुहैया करवाना मानवता की सेवा में सराहनीय सेवा है और इस सेवा को करने वाले लोग बिरले होते हैं। यह बात समाज सेवी परमजीत सचदेवा ने मोहल्ला सुभाष नगर में बल बल सेवा सोसायटी की तरफ से जरुरतमंद परिवार के लिए बनाए गए घर का उद्घाटन करने दौरान कही। उन्होंने कहा कि घर बनाकर इस संस्था ने एक परिवार को खुशियां प्रदान की हैं और इस खुशी को पाकर परिवार के मन से जो भावनाएं जो दुआएं इन्होंने दी हैं वे भगवान का आशीर्वाद के समान है।

Advertisements

उन्होंने परिवार को बधाई दी और संस्था सदस्यों को इसी प्रकार मानव सेवी कार्य करते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान हरकृष्ण कजला ने श्री सचदेवा का धन्यवाद करते हुए घर पाने वाले परिवार के सदस्योंको भविष्य में भी सहयोग करते रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रोमी शर्मा, विक्रांत चावला, जसपाल सुमन, पंकज गर्ग, राहुल गांधी, सुरिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, योगेश चंद्र, सुरजीत सिद्धू, शविंदर बाली, ओंकार सिंह के अलावा परिवार के सदस्य अमरजीत, काजल व सुमन आदि मौजूद थे। घर पाकर खुशी न समा पाने वाले अमरजीत ने सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here