Wednesday, October 28, 2026
Home National वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन, शोक की लहर

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल का निधन, शोक की लहर

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार को सुबह करीब 3:30 बजे निधन हो गया। अहमद पटेल 3 बार लोक सभा सांसद तथा 5 बार राज्य सभा सांसद भी रहे चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमद पटेल पिछले महीने ही कोरोना की चपेट में आए थे, जिससे उनका स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। उन्हें गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Advertisements

उनके बेटे फैज़ल पटेल ने जानकारी दी कि 15 नवंबर को अहमद पटेल को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया तथा इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह मल्टी आर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। जिसके चलते उन्होंने मेदांता अस्पताल नें आखिरी सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here