Monday, October 19, 2026
Home National मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरें शामिल, 11 गैर भाजपाई तथा...

मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरें शामिल, 11 गैर भाजपाई तथा 39 पुराने

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री पीएम मोदी के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरों को शामिल किया। इनमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान समेत 30 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

Advertisements

वहीं 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में सिर्फ 15% यानी 11 मंत्री एनडीए के घटक दलों से है। कैबिनेट में 33 चेहरे नए हैं। कांग्रेस या अन्य पार्टियों से भाजपा में आए 13 लोगों को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

मोदी कैबिनेट में केवल सात महिलाओं को ही जगह मिल पाई है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व 12 से घटकर 7 हो गया है। इसमें दो कैबिनेट और पांच राज्य मंत्री शामिल हैं। निर्मला सीतारमण और अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। झारखंड के कोडरमा से लोकसभा सांसद अन्नपूर्णा देवी पहले राज्य मंत्री थीं, लेकिन इस बार उन्हें प्रमोट किया गया है। पांच महिलाएं, जिन्हें राज्य मंत्री बनाया गया है, उनमें अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन भमानिया शामिल हैं। रक्षा, सावित्री और निमुबेन नए चेहरे हैं।

यूपी से पीएम मोदी सहित 11 मंत्री बने हैं। वहीं, बिहार से कुल आठ सांसदों को मंत्री बनाया गया है। महाराष्ट्र से दो कैबिनेट सहित 6 मंत्री बने हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से पांच-पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है। हरियाणा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से तीन-तीन मंत्री बनाए गए हैं। ओडिशा, असम, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल से दो-दो मंत्री बने हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर सहित 19 कैबिनेट मंत्री समेत 34 पुराने मंत्री बरकरार रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here