Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur बौबी व दीपक तगड़ावाला की कलम से लिखी भेंट “नानक” को मिल...

बौबी व दीपक तगड़ावाला की कलम से लिखी भेंट “नानक” को मिल रहा लोगों का प्यार: कुलदीप धामी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गीतकार बौबी तगड़ावाला व दीपक तगड़ावाला की कलम से लिखी धार्मिक भेंट “नानक” लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए शहीद भगत सिंह वैल्फेयर सोसायटी के प्रधान व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी ने बताया कि बौबी तगड़ावाला व दीपक तगड़ावाला द्वारा लिखी हुई भेंट “नानक” दर्शकों की तरफ से काफी पसंद की जा रही है और इस भेंट को बाई सुरजीत द्वारा अपनी सुरीली आवाज में गाया गया है।

Advertisements

धामी ने कहा कि बौबी तगड़ावाला व दीपक तगड़ावाला द्वारा लिखे हुए गीत करीब 100 से अधिक प्रसिद्ध गायक गा चुके हैं और समाज को सेध देने वाले तथा साफ सुथरी गायकी लोग सुने इसमें इनका काफी बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि बौबी तगड़ावाला व दीपक तगड़ावाला उनके शहर और उनके इलाके का नाम रोशन कर रहे हैं तथा आगे भी इसी तरह अपनी कलम से लोगों को साफ सुथरी गायकी देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here