Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh अमृतसर के 12 लाख ग्रामीण निवासियों को जल्द मिलेगा शुद्ध पीने योग्य...

अमृतसर के 12 लाख ग्रामीण निवासियों को जल्द मिलेगा शुद्ध पीने योग्य पानी

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य पानी की समस्या को दूर करने के लिए किये जा रहे विशेष प्रयासों के लिए भारत के नामी “सकोच ग्रुप” की तरफ से सम्मान दिया जायेगा। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब में जल सप्लाई और सेनिटेशन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इस मिशन के अंतर्गत जिला अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने योग्य पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी विशेष कार्य किये जा रहे हैं। जिले के आर्सेनिक प्रभावित 66 गाँवों में 18.53 करोड़ रुपए की लागत से आर्सेनिक ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जा चुके हैं। इसके इलावा 37.85 करोड़ रुपए की लागत से 218 अन्य गाँवों में आर्सेनिक ट्रीटमेंट प्लांट और घरेलू आर्सेनिक ट्रीटमेंट यूनिट लगाए जा रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि इसके इलावा जिला अमृतसर में 379 करोड़ रुपए की लागत से 4 नहरी पानी पर आधारित बड़ी जल योजनाएँ भी बनायी जा रही हैं। इन योजनाओं से जिले के 359 गाँवों को पीने योग्य शुद्ध पानी मुहैया करवाया जायेगा। प्रवक्ता के अनुसार इन सभी प्रयासों के मुकम्मल होने के बाद जिले के तकरीबन 12 लाख ग्रामीण निवासियों को शुद्ध पीने योग्य पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री रजिया सुल्ताना की तरफ से जारी हिदायतों के अनुसार पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पानी का कनैक्शन और शौचालय की सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभाग की तरफ से पूरी वचनबद्धता से काम किया जा रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि श्रीमती रजिया सुल्ताना के नेतृत्व अधीन जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग, पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में पीने योग्य पानी की सप्लाई और शौचालयों की सुविधा देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को नयी दिल्ली की नामी “सकोच संस्था” की तरफ से “सकोच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड” से सम्मानित किया जायेगा। यह अवार्ड 16 जनवरी, 2021 को ऑनलाइन प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जन सेहत से सम्बन्धित इन प्रयासों को भविष्य में और तेज किया जायेगा।

एस.ई. श्री जे.एस. चाहल, ई.ई. पुनीत भसीण और ई.ई. चरनदीप सिंह की टीम को जिले में पीने वाले पानी की सप्लाई सम्बन्धित मुद्दों के हल के लिए बड़े स्तर पर किये प्रयासों के लिए बधाई देते हुये श्रीमती रजिया सुल्ताना ने कहा कि उनके अथक यत्नों के कारण ही विभाग “सकोच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड” हासिल करने में कामयाब हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here