झटका: 50 रूपए फिर मंहगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, दिसंबर माह में 2 बार बढ़े रेट

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर का रेट 50 रूपए और बढ़ाकर एक बार फिर से आम जानता को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रूपए का इज़ाफा कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के रेट में 50 रूपए का इजाफा किया था। दिसंबर महीने में यह इजाफा दूसरी बार हुआ है।

Advertisements

इससे पहले सरकार ने गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देनी भी बंद कर दी थी। ऐसे में आम लोगों के लिए खाना पकाना भी बेहद मुश्किल हो गया है। यह बढ़ौतरी 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर तथा 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here