Wednesday, October 21, 2026
Home National 1956 से 2019 तक 2048 शौर्य चक्र पुरस्कार ही मिले, 25000 सैनिक...

1956 से 2019 तक 2048 शौर्य चक्र पुरस्कार ही मिले, 25000 सैनिक कैसे लौटा सकते हैं वापिस?

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। एक क्षेत्रीय भाषा के अखबार ने 15 दिसंबर, 2020 को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि किसान आंदोलन के समर्थन में 25,000 सैनिकों ने अपने शौर्य चक्र पदक वापस लौटा दिए हैं। यह पूरी तरह से गलत, निराधार और दुर्भावनापूर्ण है और इसका उद्देश्य हमारी बहादुर सेनाओं की प्रतिष्ठा, सम्मान और गौरव को नुकसान पहुंचाना है।

Advertisements

वास्तव में, साल 1956 से 2019 के बीच केवल 2,048 शौर्य चक्र पदक पुरस्कार स्वरूप दिए गए हैं। मीडिया को सलाह दी जाती है कि इस तरह के झूठे और दुर्भावनापूर्ण समाचारों से सावधानी बरतें, तथ्यों की जाँच करें और गलत समाचारों के प्रकाशन से दूर रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here