
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्र सरकार ने 01 जनवरी 2021 से प्याज की सभी किस्मों के निर्यात से प्रतिबंध को हटा लिया है। प्याज की कीमतों में गिरावट आने के बाद सरकार ने सोमवार को प्याज की सभी किस्मों के निर्यात लगाई गई रोक को अगले साल एक जनवरी से हटाने का फैसला किया है।

सरकार ने इस साल सितंबर में कीमतों में तेजी आने और घरेलू बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी थी।












