
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अपनी एम्बेसी बंद कर दी है। कीव स्थित अमेरिकी एम्बेसी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि रूस बुधवार को हवाई हमला कर सकता है, इसलिए सावधानी बरतने के लिए ये कदम उठाया गया है। अमेरिका के विदेश विभाग ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

इसके साथ ही यूक्रेन में रहने वाले अमेरिकी यात्रियों को भी सावधानी बरतने को कहा है और किसी खतरे की स्थिति में सुरक्षित जगह पर जाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। यूरोप के तीन देशों नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड में दहशत फैल गई है और इन तीनों देशों की सरकारों ने अपने नागरिकों को सभी जरूरी चीजों का स्टॉक रखने की सलाह दी है और साथ ही अपने सैनिकों को युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा है।











