स्वाद के साथ मस्ती…सब मिलेगा यहां, चंद्रकला ने जीत लिया महिलाओं का दिल

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। स्वाद ऐसा हो जो दिल को भा जाए पर स्वाद के साथ अगर यह बताना हो कि यह स्वाद कैसे आया तो शायद स्वाद का मजा चौगुना हो जाएगा। कुछ ऐसे ही हुआ सिटी एम्पोरियम माल के अऩारदाना रेस्टोरेंट में। जहां ट्राईसिटी की टॉप 35 महिलाओं ने अनेक व्यंजनों के साथ एंज्वाय किया। डाइटीशियन रीमा भाटिया ने हेल्थी फ़ूड पर एक विस्तृत सेशन दिया । ट्राईसिटी की यह टॉप महिलाओं के रेस्टोरेंट में इंट्री करते ही उनको सर्व किया गया वेलकम ड्रिंक। इस वेलकम ड्रिंक के साथ शुरू हो गई ,स्वाद के साथ विजेता बनने की होड़। पहले राउंड में उनको सर्व किया गया खास सूप। जिसमें उनको बताना था कि सूप में क्या क्या सामग्री डाली गई है और उसके क्या लाभ हैं। इसके बाद उनको दिया गया हेल्दी सलाद..जिसमें उन्होंने बताया कि सलाद किस प्रकार से स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।

Advertisements

इतना ही नहीं, इसके बाद उनको आलू से बनाई गई एक खास डिश सर्व की गई। जिसमें उनको बताना था कि कार्बोहाइड्रेट के क्या लाभ हैं और उनको क्या फायदा होगा। इसके बाद चुनी गई पांच महिलाओं ने माकटेल बनाई। जिसमें शेफ ने भी उनकी मदद की। इसी इवेंट के दौरान टंग ट्विस्टर जैसा गेम खेला गया, जिसमें उनको अनारदानाका उच्चारण करना था। इस दौरान महिलाओं से एक खास प्रश्न किया गया कि चंद्रकला समोसा को वह स्त्रीलिंग में गिनेंगी या पुर्लिंग में। वजह है कि आमतौर से चंद्रकला महिलाओं का नाम होता है पर चंद्रकला समोसा क्या होगा। अनारदाना एक बड़ी रेस्टोरेंट चैन है। इसकी खूबी है कि इसमें स्वाद का फ्यूजन मिलता है। इसमें करीब सौ लोगों की बैठने की व्यवस्था है। इसमें खाना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसमें सौ से ज्यादा वैरायटी हैं। इसमें रिकोटा कबाब, मशरूम गलौटी, गनपाउडर चिकन, समोसा पिज्जा, कोंजी शिटाके मशरूम, चंद्रकला खोया समोसा शामिल है व दिल्ली के जाने माने शेफ अमिताभ कुमार इन सब जायकों के रचयिता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here