
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 36 में ओपन जिम की शुरुआत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में जरुरी विकास के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है, जिसके अंतगर्त अलग-अलग क्षेत्रों में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में शुरु किए गए तंदुरुस्त पंजाब मिशन संबंधी उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मौजूदा समय में स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर तंदुरुस्ती सबसे अहम है, जिसके लिए सभी को सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर जारी हुई हिदायतों का पालन यकीनी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य से ही स्वस्थ समाज की कल्पना को सच्चाई में बदला जा सकता है, जिसके लिए हमें मौजूदा स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए।

इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सुदर्शन धीर, राकेश सूद, तजिंदर सिंह, प्रवीन सैनी, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरबचन सैनी, धर्म सागर, दीपक खन्ना, नरेश कुमार, मतविंदर सिंह, संदीप सूद, लवकेश ओहरी,कुलदीप सिंह, अजय वालिया, किशन सिंह, जगतार सिंह, संतोख सिंह, मनमोहन सिंह कपूर, हरीश आनंद आदि भी मौजूद थे।












