Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार द्वारा तीन आईपीएस अधिकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर...

पंजाब सरकार द्वारा तीन आईपीएस अधिकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस के तौर पर पदोन्नत

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार ने आज एडिशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) रंैक के तीन आईपीएस अधिकारियों को डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) के तौर पर पदोन्नत किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एडीजीपी बी.के. उप्पल, संजीव कालरा और पराग जैन को 1 जनवरी 2021 से पे मैट्रिक्स के लेवल 16 में डीजीपी के पद के लिए पदोन्नती दी है।

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि पराग जैन आईपीएस, जो इस समय कैबिनेट सचिवालय, नई दिल्ली में केंद्रीय डैप्यूटेशन पर हैं, सिफऱ् अनुमानित लाभों के हकदार होंगे और वह वास्तविक लाभ के योग्य उस समय होंगे जब वह राज्य सरकार में अपनी ड्यूटी पर तैनात होंगे।जि़क्रयोग्य है कि श्री संजीव कालरा पटियाला में एडीजीपी रेलवेज़ के तौर पर तैनात हैं और बी.के. उप्पल पंजाब विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर सेवाएं निभा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here