Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh एवियन इन्फ्लुएंजा के फैलाव को रोकनेे के लिए सरकार ने पोल्ट्री के...

एवियन इन्फ्लुएंजा के फैलाव को रोकनेे के लिए सरकार ने पोल्ट्री के आयात पर लगाई पाबंदी

चंडीगढ़,(द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की तरफ से पड़ोसी राज्यों में पक्षियों समेत पोल्ट्री को प्रभावित करने वाले एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) के फैलाव के मद्देनजर राज्य को ‘कंट्रोल्ड एरिया’ घोषित किया गया है। एक अन्य बड़े फैसले के अंतर्गत पंजाब सरकार की तरफ से 15 जनवरी, 2021 तक तुरंत प्रभाव से पंजाब राज्य में पोल्ट्री और बिना प्रोसेस वाले पोल्ट्री मीट समेत जीवित पक्षियों के आयात पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इस फैसले को आगामी स्थिति के आधार पर विचारा जायेगा।

Advertisements

आज यहाँ से जारी एक प्रैस बयान में पशु पालन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री वी.के जंजूआ ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा के फैलाव को रोकने/कंट्रोल के लिए यह दोनों फैसले पशु पालन मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा के साथ सलाह मश्वरा करने के उपरांत लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह फैसले प्रीवैंशन एंड कंट्रोल ऑफ इंफैकशन एंड कंटाजियस डिजीसीज़ एक्ट, 2009 के अंतर्गत सूचीबद्ध बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल के लिए सम्बन्धी धाराओं के अनुसार लिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here