Thursday, October 29, 2026
Home Entertainment बिग म्युजिक रिकार्डस ने रिलीज किया गोल्डी का गीत “वांटेड”, श्रोताओं की...

बिग म्युजिक रिकार्डस ने रिलीज किया गोल्डी का गीत “वांटेड”, श्रोताओं की बन रहा पसंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के ऊभरते गायक गोल्डी की तरफ से “वांटेड” गीत गाया गया है तथा इसे बिग म्युजिक रिकार्डस ने रिलीज किया है। यू ट्यूब पर रिलीज किए गए इस गीत को श्रोताओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है तथा एक ही दिन में इसे सुनने वालों का आंकड़ा 20 हजार पार कर गया है।

Advertisements

गीत के संबंध में बात करते हुए गोल्डी ने बताया कि गीत को उन्होंने खुद लिखा एवं गाया है तथा इसे दीप ब्रदर्स (सन-दीप) ने म्युजिक दिया है तथा बिग म्युजिक रिकार्डस कंपनी के बैनर तले इसे रिलीज किया गया है। गोल्डी ने श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रोताओं के प्यार एवं सहयोग से वह जल्द ही नया गीत लेकर उनके समक्ष पेश हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here