Tuesday, October 20, 2026
Home Education विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल: हरजोत को 25 हजार रुपये का चैक भेंट कर...

विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल: हरजोत को 25 हजार रुपये का चैक भेंट कर किया सम्मानित

harjot-kaur-12th-victoria-school-mukerian-hoshiarpur

रिपोर्ट: राजेश रत्तू।
मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। मुकेरियां में शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार में मुख्य भूमिका रहे विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल प्रखबंधकों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु नकद पुरस्कार एवं सहयोग राशि देकर भी सम्मानित किया जाता है ताकि आर्थिक तंगी के चलते कोई भी होशियार बच्चा पढ़ाई से वंचित न रह सके। इसी कड़ी के तहत स्कूल की बारहवीं कक्षा की पहले स्थान पर रहने वाली छात्रा हरजोत कौर को स्कूल के डायरैक्टर जी.एस. मुल्तानी ने 25 हजार रुपये का चैख भेंट करके सम्मानित किया। इस मौकेप र हरजोत के माता-पिता को बधाई देते हुए श्री मुल्तानी ने हरजोत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे हरजोत की मदद को सदैव तत्पर रहेंगे ताकि पढऩे वाले होशियारपुर बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके। इस दौरान हरजोत कौर ने कहा कि वह आई.पी.एस. अधिकारी बनना चाहती है और इसके लिए वह खूब मेहनत करेगी। इस अवसर पर स्कूल की अकादमिक हैड मैडम नूरु मुल्तानी भी मौजूद थी।

Advertisements

narula-lehanga-house-bassi-khawaju-hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here