Tuesday, October 13, 2026
Home National बीएसएफ ने अबोहर सैक्टर से 3 संदिग्ध कॉन्ट्राबैंड पैकेट किए बरामद

बीएसएफ ने अबोहर सैक्टर से 3 संदिग्ध कॉन्ट्राबैंड पैकेट किए बरामद

अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल ने अबोहर सैक्टर से 3 संदिग्ध कॉन्ट्राबैंड पैकेट बरामद किए हैं। जिसमें हैरोइन होने की आशंका जताई जा रही है। इस दौरान बीएसएफ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि असामाजिक तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और हर रोज़ अपनी नापाक हरकतों का प्रयोग कर रहे हैं।

Advertisements

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल कभी भी उन्हें अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने देगा। उनकी तरफ से देश की सुरक्षा को किसी भी तरह की कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि साल 2021 में अब तक उन्हें बार्डर पर 20.760 किलो हैरोइन बरामद हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here