Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur युवा क्रिकेटर आशीष घई को गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित:डा. पंकज...

युवा क्रिकेटर आशीष घई को गणतंत्र दिवस पर किया जाएगा सम्मानित:डा. पंकज शिव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के युवा क्रिकेटर आशीष घई को खेल क्षेत्र में उनके द्वारा प्राप्त की गई राष्ट्र स्तरीय उपलब्धियों के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन टूर्नामैंट कमेटी डा. पंकज शिव ने बताया कि होशियारपुर का युवा क्रिकेटर आशीष घई पंजाब की टीम के लिए अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 व पंजाब की टीम के लिए कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में खेल चुके हैं। डा. शिव ने बताया कि होशियारपुर का यह होनहार क्रिकेट खिलाड़ी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ क्रिकेट टीम के लिए लगातार 4 वर्षों से खेलते हुए पंजाब यूनीवर्सिटी टीम की कप्तानी भी कर चुका है। डा. शिव ने बताया कि पिछले साल इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट में भी खेलते हुए आशीष घई ने बढिय़ा प्रदर्शन किया था।

Advertisements

डा. पंकज शिव ने बताया कि होशियारपुर का यह युवा क्रिकेट खिलाड़ी पंजाब की टीम में खेलने के साथ-साथ सोनालीका इंटरनैशनल ट्रैक्टर लिमिटेड में अपनी सेवाएं निभा रहा है। डा. शिव ने कहा कि होशियारपुर यह युवा क्रिकेट खिलाड़ी का गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष व पंजाब क्रिकेटर एसोसिएशन के कार्यकारिणी मैंबर डा. दलजीत सिंह खेला ने समूह एसोसिएशन की ओर से आशीष घई को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here