
अबोहर (द स्टैलर न्यूज़)। सीमा सुरक्षा बल ने अबोहर सैक्टर से 3 प्लास्टिक की बोतलें और 2 कान्ट्राबैंड पैकेट बरामद किए, जिसमें हैरोइन व अफीम होने की आशंका जताई जा रही है।

इस दौरान बीएसएफ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 11 फरवरी को सीमा सुरक्षा बल गश्त पर था कि अचानक उन्हें अबोहर बार्डर से 3 प्लास्टिक की भरी हुई बोतलें मिलीं और साथ ही 2 कान्ट्राबैंड पैकेट बरामद हुए, जिस 1 पैकेट में हैरोइन व दूसरे में अफीम होने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा बार्डर पार कर भारत में नशा फैलाने के औछे ढंग अपनाए जाते हैं परंतु बीएसएफ उन्हें कभी भी उनकी इन हरकतों को कामयाब नहीं होने देगा।












